• Sun. Nov 8th, 2026

फैक्टरी के गेटमैन की हत्या में वांछित, 13 मामलों में है आरोपी

Byvijay.singhal1233

Jul 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना छाता पुलिस ने एक खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल (27) को उसके घर से रात गिरफ्तार किया गया। वह ग्वालियर के संजय नगर थाना हजीरा का रहने वाला है। अनिल 23 मई को असर इको फैक्टरी में गेटमैन की हत्या के मामले में वांछित था। बताया गया कि पुलिस की कई टीम में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी गई थी। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मध्य प्रदेश से मथुरा लेकर आई और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ मथुरा और आगरा के विभिन्न थानों में कुल 13 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, डकैती, चोरी, बलात्कार, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। वर्तमान में वह थाना छाता के मुकदमा संख्या 271/2025 में वांछित था, जिसमें उस पर बीएनएस एक्ट की धाराएं लगी हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.