हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हत्या के लिए हथियार खरीदने आए गैंगस्टर और उसके तीन साथियों को एसओजी व गोवर्धन पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए हैं। इनके कब्जे से 8 तमंचे, 52 कारतूस और एक कार बरामद की है।
एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया, हिस्ट्रीशीटर जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू निवासी अउ गेट डीग थाना कोतवाली डीग, कृष्ण कुमार उर्फ केके उर्फ छोटे निवासी खेरिया जगा थाना नदबई, योगेंद्र जाट निवासी गांव नगला टौटा सींगा पट्टी सौख रोड थाना मगोर्रा और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश सेंधवा जिला बडवानी मध्य प्रदेश से पिस्टल लाकर उत्तर प्रदेश व राजस्थान राज्यों में अपराधियों को पिस्टल व कारतूस सप्लाई करते है। हिस्ट्रीशीटर जीतेन्द्र उर्फ जीतू बदमाश अपने विरोधियो से झगड़ा होने पर पिस्टल खरीदने आया था। उसे इसी पिस्टल से अपने विरोधियों की हत्या करनी थी। लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
