हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया रोड पर आधारितगांव थना अमरसिंह में निवासी हरिओम रात के करीब आठ बजे दुकान से सामान लेकर पोखर के किनारे होकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में खड़े सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे बचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पोखर में गिर गया। पोखर गहरा होने के कारण वह बाहर नही निकल सका। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और युवक को बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह और एनडीआरएफ बचाव दल व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक चार बच्चों का पिता है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव निवासी चिंटू चौधरी ने बताया कि गांव में गोवंशों का जबर्दस्त आतंक है। इन्हें गोशालाओं में भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
