• Fri. Jul 3rd, 2026

कोसीकलां के गांव बठैन में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

ByVijay Singhal

Jul 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकला की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के के गांव बठैन कलां में पिता के साथ खेत में धान की फसल लगा रहे युवक उमेश की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख पास में काम कर रहे पिता उधम घबरा गए। घटना की जानकारी पत्नी और परिजनों की दी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक परिवार में काफी होनहार था। वह अपने पिता के साथ अक्सर हर कार्य मे सहयोग करता था। पिता अब उस पल को कोस रहे हैं। जब वह बेटे को लेकर खेत पर गए थे। दरअसल, शुक्रवार सुबह 30 मिनट तक बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। वृंदावन के रंगनाथ मंदिर क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में जलभराव की तस्वीर सामने आई। मथुरा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। वह पिता के साथ धान के खेत में रोपाई करने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.