• Sat. Aug 15th, 2026

वृंदावन में बीच सड़क पर युवक-युवती ने की ऐसी हरकत, भड़क उठे लोग; पुलिस से की कार्रवाई की मांग

ByVijay Singhal

Aug 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में युवक-युवती के सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो वात्सल्य ग्राम के सामने का है। हालांकि पुलिस की जांच में वीडियो धौरेरा के आसपास की सुनसान सड़क का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक और युवती सड़क किनारे अपना दोपहिया वाहन खड़ा कर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने धार्मिक नगरी की गरिमा बनाए रखने की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले बाइक सवार युवक-युवती द्वारा अशोभनीय हरकतें करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.