हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित बाजना पुल के समीप रोड पार कर रहे कैंटर चालक को किसी वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि शव के ऊपर से ही कई वाहन गुजर गए किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कैंटर मालिक को सौंप दिया है। राजस्थान के जिला गंगानगर के गांव निरजेवाला निवासी बिजेंद्र कुमार 45 बर्षीय पुत्र सोहन सिंह कैंटर चालक था। वह फिरोजाबाद के थाना एका स्थित नगला गजू निवासी यशवीर सिंह के कैंटर पर चालक था। कैंटर मालिक ने बताया कि बिजेंद्र विजयवाड़ा से कच्चे आम लेकर दिल्ली मंडी जा रहा था। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित बाजना पुल के ऊपर चालक ने गाड़ी रोकी और डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर जा रहा था, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। इसके बाद शव के ऊपर से कई गाड़ियां गुजर गईं। किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। रात ढाई बजे सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
