• Sun. May 24th, 2026

राया में घर के अंदर खड़ी नई क्रेटा कार में अचानक लगी आग

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया अंतर्गत गांव कूम्हा में घर के अंदर खडी नयी कार में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, तब तक कार काफी जल गयी। आगजनी की घटना सीसी टीवी में कैद हो गयी। बताते चलें कि राया क्षेत्र की पुलिस चौकी बिचपुरी क्षेत्र के गांव कूम्हा निवासी सतेंद्र चौधरी के बेटे पुनीत की शादी 18 नबंवर को को हुई थी। उसकी शादी में नयी क्रेटा कार मिली थी। बताते हैं कि शनिवार को सतेन्द्र चौधरी के परिजन किसी समारोह में शामिल होने के बाद गाड़ी से आये और कार को घर की बाउंड्रीवाल के अंदर खड़ी करके अंदर चले गये। तभी रात करीब नौ बजे अचानक क्रेटा कार में आग लग गयी। इसमें से लपटें निकलते देख परिवारीजनों में हडकंप मच गया। शोर होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गये। देखते ही देखते गाड़ी से लपटें निकलने लगीं। इस दौरान परिजन व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी जल चुकी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.