गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अनार देवी खंडेलवाल महिला पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र में बहन के स्थान पर परीक्षा देने आई युवती बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान पकड़ी गई। उस पर मुकदमा केंद्र व्यवस्थापक की ओर से दर्ज कराया गया है। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के आरसीए कॉलेज में एक युवती इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से परीक्षा देते हुए पकड़ी गई। नकलची की परीक्षा निरस्त को निरस्त करते हुए भर्ती बोर्ड को पत्राचार किया गया है।
प्रीति व किरण के खिलाफ गोविंद नगर थाने में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रीति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आगरा के कागारौल के गहर्रा कलां गांव की उषा कुमारी को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल)के साथ आरसीए कॉलेज में परीक्षा देते हुए चेकिंग टीम ने दूसरी पाली में पकड़ा। ऊषा की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। उसके संबंध में भर्ती बोर्ड को पत्राचार किया गया है। साथ ही उसे नोटिस भी थमाया गया है। पहली पाली में कुल 8449 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6299 परीक्षा देने पहुंचे। 2197 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 8449 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6373 हुए और 2123 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मी, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहे। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व कड़ी चेकिंग हुई। बायोमेट्रिक डाटा का मिलान किया गया।
