• Mon. Apr 27th, 2026

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत के घर दिनदहाड़े लूट, हथियारों के बल पर तिजोरी ले गए बदमाश

ByVijay Singhal

Aug 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की चैतन्य विहार कॉलोनी के फेज टू स्थित बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत के घर में शनिवार सुबह 9:30 बजे दिनदहाड़े घुसे नकाबपोश चार बदमाशों ने हथियार के बल पर विद्यार्थी को बंधक बनाकर तिजोरी लूट ली। आरो का पानी देने के बहाने घुसे बदमाश वारदात को अंजाम देकर रेलवे लाइन के सहारे फरार हो गए। बंधन मुक्त हुए विद्यार्थी ने पड़ोसी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। तिजोरी में क्या था, यह साफ नहीं हो सका है, पर चर्चा है कि लाखों रुपये की लूट हुई है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अनंत गोस्वामी जॉनी का चैतन्य विहार कॉलोनी फेज टू में मकान है। अनंत परिवार के संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए हैं, वहीं उनका बेटा बिहारी जी मंदिर में सेवा के लिए गया था। घर पर केवल एक परिचित विद्यार्थी को छोड़कर रखा था। सुबह 9:30 बजे चार नकाबपोश बदमाश घुसे और विद्यार्थी से मकान मालिक के बारे में पूछा। विद्यार्थी जवाब देता उससे पहले हथियार दिखाकर उसे बंधक बना लिया। शोर न मचाए, इसके चलते उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया। चारों बदमाश मकान की दूसरी मंजिल में रखी भारी भरकम तिजोरी को उठा लाए और अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद विद्यार्थी ने अपने को किसी तरह बंधन मुक्त होकर पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मकान स्वामी के आने के बाद तिजोरी में क्या था यह साफ हो सकेगा। आरो पानी की चारपहिया गाड़ी और एक स्कूटी से चारों बदमाश आए थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल चारों की तलाश की जा रही है, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.