• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा में चलती कार में बच्ची को सांप ने काटा,परिवार संग कान्हा का दर्शन करके घर लौट रही थी,

ByVijay Singhal

Jun 30, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा में बच्ची परिवार के साथ कान्हा का दर्शन कर वापस लौट रही थी। तभी बच्ची ने जोर से आवाज लगाई तो पिता ने कार रोककर कारण पूछा। बच्ची ने पिता को पैर दिखाकर बताया कि कोई चीज पैर में काट लिया। इससे दर्द हो रहा है। पिता ने आस-पास देखा तो कार की बोनट की तरफ एक सांप घुसता दिखाई दिया। इसके बाद पिता बेटी को लेकर पास के पानी गांव में सोखा के पास पहुंचे। जहां झाड़फूंक कर इलाज शुरू हुआ। जहां आराम न मिलने पर बेटी को आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद वह बेटी को घर ले गए। अलीगढ़ के इगलास के रहने वाले सुरेंद्र ऑल्टो कार से परिवार के साथ कान्हा का दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान राया कस्बे में कोयल रेलवे फाटक के पास पहुंचे ही थे। तभी उनकी बेटी रिया के पैर में काट लिया। सुरेंद्र ने गाड़ी रोकी और परिवार के साथ बाहर निकले। आस-पास देखा तो सांप देखा। इसके बाद शोर मचाया। आस-पास के लोग जुट गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़ा। इसके बाद डिब्बे में बंद कर यमुना नदी के किनारे छोड़ दिया। रिया के पिता सुरेन्द्र ने बताया कि वह रंसूरा इगलास में परिवार के साथ रहते है। परिवार को कान्हा का दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद परिवार के साथ वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में बेटी के पैर में सांप ने काट लिया। उसके पहले झांडफूक करने वालों के पास ले गए। आराम न मिलने पर आगरा के अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के बाद बेटी को राहत मिली। डॉक्टरों के कहने पर बेटी को घर ले आया हूं। बेटी रिया खतरे से बाहर है। कार में सांप कहां से आया। इसकी जानकारी नही है। झांसी में सांप के काटने से एक युवती की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ आम के बाग में काम कर रही थी। तभी सांप ने हाथ में डस लिया था। युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान आज मौत हो गई। मृतका का नाम दीपमाला (18) बेटी संतोष खटीक था। वह बड़ागांव के तकियापुरा मोहल्ले की रहने वाली थी। चचेरे भाई आकाश ने बताया कि संतोष ने घर के पास स्थित आम का बाग ठेका पर लिया था। 26 जून को संतोष, उनकी पत्नी मीरा देवी और बेटी दीपमाला आम के बाग में काम कर रहे थे। तभी एक सांप ने दीपमाला के हाथ में काट लिया था। चिल्लाने पर माता-पिता दौड़े और बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान आज दीपमाला की मौत हो गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.