• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा में गोरखपुर की युवतीबिना बताए परिजनों से कान्हा का दर्शन करने आई टेम्पू से गिरी

ByVijay Singhal

Jun 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गोरखपुर की युवती बिना बताए परिजनों को चली आई। जहां टैंपो से गिरकर वह घायल होकर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की टीम युवती का इलाज कर रही है। गोरखपुर के गांव खजवाहा के रहने वाले रामगोपाल की बेटी संजना (20) को भगवान कृष्ण की ऐसी चाहत हुई कि वह सब कुछ छोड़कर उनसे मिलने के लिए मथुरा की तरफ चल दी। संजना ने परिवार को कुछ भी नहीं बताया। सोमवार को पिता लखनऊ गए थे जबकि घर के अन्य सदस्य किसी काम से व्यस्त थे तभी मौका पाकर संजना ने घर को छोड़ दिया। मथुरा वृंदावन की तरफ अपने कान्हा जी से मिलने। संजना अपने पिता राम गोविंद से मथुरा वृंदावन आने की पिछले 15-20 दिनों से जिद कर रही थी। पिता ने रिजर्वेशन कराकर चलने का आश्वासन दिया। संजना को पता चला कि उसके गांव के 4 लोग ट्रेन से मथुरा जा रहे हैं तो उसने भी उसी दिन जाने का निर्णय कर लिया। संजना सोमवार की दोपहर 11 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल आई।  सोमवार शाम को संजना की मां ने राम गोविंद को फोन कर उसके गायब होने की जानकारी दी। जिसके बाद लखनऊ में पिता ने गोरखपुर,लखनऊ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने संजना का फोटो लेकर ट्रेन,बस में तलाश की। राम गोविंद ने बताया कि सोमवार की रात को अचानक उन्होंने सोचा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वह मथुरा वृंदावन चली गई हो। इसी सोच के साथ वह मंगलवार सुबह मथुरा आ गए और बेटी की तलाश शुरू करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। बेटी की तलाश कर रहे पिता को गुरुवार दोपहर को सूचना मिली कि उनकी बेटी मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती है। जानकारी मिलने पर राम गोविंद जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पता चला कि संजना मथुरा से वृंदावन जा रही थी। टैंपो में ओवर लोडिंग सवारी होने के कारण वह किसी कारण वश गिर कर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने संजना को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। बेटी की हालत देखकर पिता की आंखों से आंसू बहने लगे। बेटी को तलाशने मथुरा आए राम गोविंद ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ महीनों से अनिरुधाचार्य और अन्य धर्म गुरुओं के प्रवचन सुनती थी। धीरे धीरे वह कृष्ण भक्ति करने लगी और कान्हा की दीवानी हो गई। राम गोपाल ने बताया कि संजना हर समय भगवान कृष्ण के बारे में बात करना और उनकी पूजा करने लगी।
जिला अस्पताल में बेटी को सकुशल मिलने पर पिता ने राहत की सांस ली। राम गोविंद ने पहले बेटी का हाल चाल जाना और फिर संजना के बैग की तलाशी ली। राम गोविंद ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें दो जोड़ी कपड़े के अलावा कान्हा की अलग अलग तस्वीर और बांसुरी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.