• Tue. Jun 30th, 2026

महिला के पर्स से दो महिलाओं ने 3 लाख के आभूषण किये पार, पुलिस महिलाओं की कर रही तलाश

ByVijay Singhal

May 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना क्षेत्र में महिला के पर्स से दो महिलाओं ने आभूषण पार कर दिए। जिनकी कीमत लगभग ढ़ाई से तीन लाख रुपए बताई जा रही है। महिलाओं को काफी तलाश किया गया, मगर सफलता नहीं मिली। पीड़िता ने चोरी की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। कस्बा बाजना निवासी आरती पाठक पत्नी मोनू पाठक अपने भाई की शादी में शामिल होने अपने मायके जा रही थीं। कस्बा बाजना से वह नौहझील के लिए टिर्री में बैठ गईं, जिसमें रास्ते से दो महिलाएं आरती के बगल में बैठ गईं। महिलाएं आरती के पर्स से सोने चांदी के जेवर और चार हजार रुपए नकद निकाल कर रास्ते में उतर गईं। आरती को आभूषण चोरी होने की जानकारी नौहझील आकर हुई। महिलाओं व टिर्री को काफी ढूंढ़ा मगर कोई पता नहीं चल सका। आरती ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी की तहरीर थाना नौहझील में दी है। थाना नौहझील प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.