हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। 14 नए संक्रमित मिले। जो कि अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इनमें देहात क्षेत्र भी शामिल है। सोमवार को जिले में एक साथ 14 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 13 संक्रमित तो ग्रामीण क्षेत्र के ही हैं। शहर क्षेत्र में मिली संक्रमित महिला बगीचा क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं देहात क्षेत्र में चार संक्रमित सोनई क्षेत्र के हैं। इनमें दो महिला व दो पुरुष हैं। एक संक्रमित कोसीकलां, दो छाता, एक नंदगांव, एक बरसाना, एक सुरवारी, तीन फरह क्षेत्र एवं एक संक्रमित बरसाना के हैं। सभी संक्रमितों के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गईं। होम आइसोलेट किया गया। जांच के लिए निकट परिजनों के सैंपल लिए गए। इनको मिलाकर अब जिले में 26 सक्रिय केस हो गए हैं। इधर, आमजन भी स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं हैं। सार्वजनिक स्थलों पर लोग न तो मास्क ही लगा रहे हैं, न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जबकि जिले में प्रशासन द्वारा कई दिन पहले ही कोविड गाइडलाइन जारी कर दी गई। इसके बाद भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना है। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह नजर आ रहा है। न तो सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग हो रही है न ही अभी तक जिले में वैक्सीन उपलब्ध हो पाई है। हालांकि मार्च माह से अब तक जितने भी संक्रमित मिले हैं। इनमें किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सभी में साधारण लक्षण मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि संक्रमण बढ़ने के साथ सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। वैक्सीन की डिमांड भी बार-बार भेजी जा रही है। जल्द ही मिल जाएगी। लोग भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। सामाजिक दूरी बनाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके
7455095736
