• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में भाजपा के लिए नगर विकास मंत्री तो आप प्रत्याशी के लिए दिल्ली से आये विधायकों ने किया प्रचार

ByVijay Singhal

May 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए चुनाव रोचक हो गया है। सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नगर विकास मंत्री ने पैदल यात्रा की तो दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के विधायकों ने डोर टू डोर जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी ने पत्र लिखते हुए मतदान करने की अपील की।
निकाय चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार कुछ घंटों बाद थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। भाजपा जहां केंद्र और प्रद सरकार द्वारा किए गए कार्यों के सहारे वोट मांग रही वहीं कांग्रेस हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ की बात कह रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मॉडल की तरह मथुरा वृंदावन में विकास कराने की बात कह रहे हैं
मथुरा वृंदावन नगर निगम सीट भाजपा के लिए भी अहम है। मेयर सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए स्थानीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश तक कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद अब प्रदेश के नगर विकास विभाग एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा मथुरा पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में पैदल यात्रा की। विकास बाजार स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय से बाइक रैली एवं पैदल यात्रा निकाली गई। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने शुभारंभ कर भाजपा मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में पैदल यात्रा कर जन संपर्क किया। मंत्री ने जय श्री कृष्ण और राधे राधे कहते हुए शहर वासियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि अयोध्या तो झांकी है,काशी मथुरा बाकी है। मथुरा वृंदावन नगर निगम के चुनाव में पहली बार अपना भाग्य आजमा रही आम आदमी पार्टी भी जीत का दावा कर रही है। आप प्रत्याशी प्रवीन भारद्वाज के समर्थन में आप के दिल्ली से आए विधायकों ने जन संपर्क किया। आम आदमी पार्टी की विधायक भावना गौड़ और सुरेंद्र कुमार ने डोर टू डोर जाकर वोट मांगे और दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में बताया। दिल्ली की विधायक भावना गौड़,सुरेंद्र कुमार मेयर पद के प्रत्याशी प्रवीन भारद्वाज,पार्टी की चुनाव प्रभारी डॉक्टर छवि यादव,जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलन टॉकीज,मंडी रामदास,चौक बाजार, छत्ता बाजार,विश्राम घाट,होली गेट क्षेत्र में लोगों से वोट मांगे। जनसंपर्क करते हुए आप विधायक ने कहा कि श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा एवं रास स्थली वृंदावन की कुंज गलियों को गड्ढा मुक्त करके उन्हें कूड़े से आजादी दिलाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.