• Mon. Jun 29th, 2026

महावन के हबीबपुर के समीप रमेश के खेत में लहूलुहान हालत में मृत मिले युवक की शिनाख्त

ByVijay Singhal

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में थाना क्षेत्र के गांव नगला पीपरी से आगे हबीबपुर के समीप रमेश के खेत में शनिवार को लहूलुहान हालत में मृत मिले युवक की शिनाख्त हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। बल्देव के छोली-अमीरपुर निवासी अनार मोहम्मद ने रविवार को युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय पुत्र शमीम के रूप में की। पिता के अनुसार 27 अप्रैल की शाम पांच बजे शमीम घर से निकला था। रात आठ बजे तक उसकी छोटे भाई मोनू से फोन पर बात हुई। उसके बाद फोन बंद हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। मोबाइल मिलाया तो वह बंद था। जब मृतक युवक का पिता महावन क्षेत्र में पुत्र को तलाश कर रहा था तभी एक दुकानदार ने उन्हें पुत्र के हुलिया वाले युवक का शव मिलने की जानकारी दी। वह महावन थाने पहुंचे, यहां फोटो और कपड़ों के आधार पर पुत्र शमीम के रूप में शिनाख्त की। पिता के अनुसार शव पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। जीभ बाहर निकली है और गर्दन पर भी रस्सी का निशान है। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ भी डाला है। बताया कि शमीम का 2019 में फिरोजाबाद निवासी शोकल की बेटी हिना परवीन से निकाह हुआ था। करीब छह माह पहले वह एक बेटी का पिता बना था। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.