हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग ने 310 बड़े और 200 छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया है। सभी वाहन स्वामियों को वाहन अधिग्रहण का नोटिस भेज दिया गया है। सोमवार को बड़े वाहन मंडी समिति और छोटे वाहन पुलिस लाइन में आना शुरू हो जाएंगे। एआरटीओ प्रवर्तन (द्वितीय) मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 510 वाहनों की आवश्यकता है। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट वाहनों के साथ सरकारी विभाग के वाहन भी अधिग्रहण किए गए हैं। इसमें बिजली, स्वास्थ्य एवं टेलीकॉम विभाग के वाहनों को छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन वाहन स्वामियों को नोटिस मिला है यदि उन्होंने वाहन नहीं दिया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इधर, चुनावी कार्य के लिए वाहन के अधिग्रहित होने के बाद वाहन स्वामी चुनावी ड्यूटी से वाहन को हटवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। वाहन स्वामियों ने दबे स्वर में बताया कि प्रशासन चुनावी कार्य के लिए वाहन तो ले लेता है, लेकिन वाहन में ईंधन तक उन्हें अपने पैसे से डलवाना पड़ता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
