हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रिफाइनरी में संविदा कर्मियों को बीमा संबंधी राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और सुरक्षित कार्य के लिए विशेष सूट बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार तिवारी ने कहा कि मथुरा रिफाइनरी की सफलता में में संविदा कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। रिफाइनरी अपने अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा व उनके सुरक्षित भविष्य का जितना ध्यान रखते हैं, उतना ही अपने संविदा कर्मियों को लेकर सजग है। इस मौके पर संविदा कर्मियों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई लसाथ ही उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करने के लिए आईएफआर सूट भी वितरित किए गए। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, मानव संसाधन पीटी सोलंकी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
