• Mon. Jun 29th, 2026

अंधेरी राहों पर दम तोड़ रहे चुनावी वादे

ByVijay Singhal

Apr 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से टाउनशिप जाने वाले मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें मुख्यमंत्री आगमन से पहले रात को जली थीं, लेकिन सीएम के जाने के बाद ही इस मार्ग पर पूर्व की भांति अंधेरा हो गया है। सीएम आगमन से पहले मार्ग पर लाइट जलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, सोचा था कि अब इस मार्ग से गुजरने पर अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन सीएम के प्रस्थान के बाद ही जिम्मेदारों ने इस मार्ग पर पुन: अंधेरा कर दिया।
मकान की दीवार पर लगा दी स्ट्रीट लाइट
नगर निगम भी अजीब-अजीब कारनामों को अंजाम देता है। निगम के कर्मचारियों ने गोविंद विहार में विद्युत पोल के स्थान पर घर की दीवार में ही स्ट्रीट लाइट लगा दी है। इसके कारण मकान स्वामी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तेज रोशनी करने वाली स्ट्रीट लाइट के कारण कीट पतंगों के साथ ही मच्छरों का प्रकोप मकान स्वामी और उसके परिवार को झेलना पड़ता है। लाइट हटाने के लिए मकान स्वामी द्वारा कई बार अधिकारियों से लिखित में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन उन्हें कोई अन्य स्थान नहीं मिल रहा। इसलिए मकान की दीवार पर स्ट्रीट लाइट लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.