• Wed. Jul 1st, 2026

चौकी कृश्णानगर स्थिति बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम बदलकर निकाले 69 हजार रुपये

ByVijay Singhal

Apr 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आई युवती से दो युवकों ने एटीएम बदलकर खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर युवती को जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। गोरखपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा पिछले काफी समय से विकास नगर नई बस्ती इलाके में परिवार के साथ रहते हैं और फर्नीचर बनाकर परिवार को पालते हैं। शनिवार को उन्होंने बेटी नेहा को एटीएम दिया और पांच हजार रुपये निकालने के लिए बोला। उनकी बेटी कृष्णानगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम पर पहुंची। यहां उसने मशीन में एटीएम डाला तो वह फंस गया। किशोरी घबरा गई, तभी वहां खड़े दो युवकों ने सहायता करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल दिया। किशोरी एटीएम कार्ड लेकर घर की ओर चली। अभी वह रास्ते में थी कि उसके मोबाइल पर 69 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। यह देख उसके होश फाख्ता हो गए। वह दौड़कर बैंक के एटीएम पर पहुंची, लेकिन यहां कोई नहीं था। परिजनों को सूचना दी तो वह किशोरी को लेकर कृष्णानगर चौकी पहुंचे। यहां सुनवाई न होने पर वह कोतवाली पहुंचे और लिखित में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.