हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव शेरनगर में खनन माफिया के दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में 5-6 लोग घायल हो गए। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। गांव शेरनगर स्थित यमुना की खादर में दो खनन माफिया पक्ष के लोग किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई बाद में मारपीट में बदल गई। मारपीट को देख दोनों पक्षों के लोग वहां जुट गए और लाठी-डंडे चले। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले।
7455095736
