हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत निगम जहां बिजली चोरों पर शिकंजा कसने को लगातार प्रयास कर रहा है वहीं बिजली चोर चोरी के नए-नए तरीके इजाद करने में लगे हैं। सदर थाना क्षेत्र के धोबीपाड़ा में अंडरग्राउंड केबल में कट लगाकर बिजली चोरी का मामला विद्युत अधिकारियों ने पकड़ा है। एक्सईएन शहरी कुंवर शर्मा को सूचना मिली कि धोबीपाड़ा में घरेलू परिसर में पानी के पाइप के माध्यम से अंदरग्राउंड केबल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। सूचना का संज्ञान लेकर एसडीओ कैंट गौरव गुप्ता, जेई राकेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने अंडरग्राउंड केबल में कट लगाकर पानी के पाइप में अतिरिक्त तार डालकर घर के अंदर बिजली जलती हुई मिली। अधिकारियों ने मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
