हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस लाइन के सामने कार चालक ने एक के बाद एक दो स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा। इससे करीब एक घंटे तक आगरा-मथुरा रोड जाम रहा। हादसा सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के सामने हुआ। यहां एक क्रेटा कार चालक ने वकील मोहित शर्मा की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह हीं गिरकर घायल हो गए। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर बागने लगा। चंद कदम आगे जाकर बोदला-बिचपुरी रोड स्थित आगरा के भगवती विहार निवासी मुकेश सैनी (45) की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने देखा तो चालक को दौड़ाकर पकड़ा लिया। उधर वकील को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई, इस बात की अफवाह कचहरी में फैल गई। इससे बड़ी संख्या में वकील सड़क पर आ गए। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। कार में तोड़फोड़ की। चालक को पकड़कर बीच में घसीट ले गए और उसकी पिटाई कर दी। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया और थाना भेजा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मुकेश सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं वकील का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वकीलों को समझाकर शांत किया। इसके बाद यातायात को सुचारू रूप से जारी कराया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
