हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत पुलिस और स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो साथी पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से एक करोड़ 70 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सायं चौमुहां स्थित सत्तार होटल के सामने चेकिंग कर ट्रक से पांच क्विंटल 25 किलो गांजा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गांजे के साथ पकड़े गए अभियुक्त बाबू निवासी तरास मंदिर कॉलोनी वृंदावन व बिलाल निवासी मथुरा दरवाजा सीएचसी चौराहा वृंदावन है। अभियुक्तों ने बताया कि मथुरा, हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई के लिए वह उड़ीसा से ट्रक में गांजा लेकर आते हैं। उड़ीसा से 25 सौ रुपये किलो में गांजा खरीदकर यहां फुटकर में 15 से 20 हजार रुपये में बिक्री करते हैं। सीओ ने बताया कि जिस ट्रक में गांजा बरामद हुआ उसकी सुरक्षा के लिए तस्कर टवेरा कार में साथ-साथ चल रहे थे। गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपये है। भागे साथियों की तलाश में टीम लगी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
