• Mon. Jun 29th, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

ByVijay Singhal

Apr 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे और थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। थाना हाईवे के जयगुरुदेव सर्विस रोड पर शनिवार देररात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अनमोल 20 बर्षीय पुत्र अखिलेश निवासी 72 ए बालाजीपुरम, शाहगंज आगरा की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई अभिषेक घायल हो गया। हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर परिजन को हादसे की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। चौकी पन्ना पोखर प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि मृतक इकलौता पुत्र था। आगरा पुलिस लाइन के सामने गुप्ता जी ढाबा चलाने वाले पिता का सहयोग करता था और पढ़ाई भी कर रहा था। बाइक सवार चचेरे भाई दोनों दोस्त की बहन की शादी से नेवी रिसोर्ट से लौट रहे थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, थाना सदर बाजार के गोकुल बैराज पर रविवार की सुबह कार की टक्कर से ट्राॅली पलट गई। इसमें सवार राजकुमार (45) निवासी खुर्जा जंक्शन, बुलंदशहर की नीचे दबकर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ट्राॅली में छह सवार थे। सदर बाजार पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.