• Mon. Jun 29th, 2026

फरह के गांव झुडावई में झूठा शपथ पत्र देकर ठेका नवीनीकरण कराने पर मुकदमा

ByVijay Singhal

Apr 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव झुडावई में देशी शराब ठेका स्वामी की मौत के बाद उसके पुत्र ने झूठा शपथपत्र देकर ठेके का ऑनलाइन नवीनीकरण करा लिया, लेकिन जब उसने कार्यालय में अपने कागजात जमा किए तो सत्यापन में उसकी धोखाधड़ी पकड़ में आ गई। जिला आबकारी अधिकारी ने डीएम को दुकान निलंबित करने के लिए फाइल भेजी। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को सदर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव झुडावई में देशी शराब का ठेका पिछले साल राम सिंह पुत्र बदन सिंह के नाम आवंटित हुआ था। दिसंबर 2023 में राम सिंह की मौत हो गई। मार्च 2023 में शराब के ठेकों का नवीनीकरण का कार्य शुरु हुआ। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार हरदम सिंह ने अपने मृत पिता के नाम का शपथ पत्र देकर ऑनलाइन तरीके से ठेके का नवीनीकरण करा लिया। आरोपी ने जब आबकारी कार्यालय में कागजात जमा किए तो सत्यापन के दौरान उसकी पोल खुल गई। करीब आठ दिन पहले जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद ने ठेका निलंबन के लिए आरोपी की फाइल को जिलाधिकारी के पास भेजा। रविवार को जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए। डीएम के आदेश पर आबकारी विभाग ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में थाना सदर बाजार में मुकदमा पंजीकृत कराया है। नवीनीकरण का कार्य ऑन लाइन होता है, लेकिन लाइसेंस कार्यालय में कागजातों के सत्यापन के बाद ही जारी किया जाता है। सत्यापन के दौरान झूठा शपथपत्र पकड़ में आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.