हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 8 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक किशोर और एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब एक्टिव केसों की संख्या 21 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिन 3 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को एक साथ 8 संक्रमित मिले। इनमें एक 13 वर्षीय किशोर व एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। संक्रमितों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर पहुंची। आवश्यक दवाएं दी गईं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया। घरों को सैनिटाइज किया गया। निकट परिजन के सैंपल लिए गए। इन्हें मिलाकर अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 21 हो गई है। सभी के स्वास्थ्य पर विभाग की नजर बनी हुई है। कोविड नोडल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि संक्रमितों में सामान्य बीमारी बुखार, खांसी, सांस फूलना, जुकाम व गले में दर्द के लक्षण पाए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
