• Sat. Nov 28th, 2026

राया थाना क्षेत्र के गांव सुथरिया में बुआ के घर आए युवक का शव पेड़ पर लटका

Byvijay.singhal1233

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव सुथरिया में बुआ के घर आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पिता राजू का कहना है कि डर के कारण बेटे ने आत्महत्या की है। सचिन 20 बर्षीय निवासी सतलापुर थाना इगलास जिला अलीगढ़ बृहस्पतिवार को गांव सुथरिया में अपनी बुआ के घर आया था। देर रात सचिन घर से लापता हो गया। सुबह उसका शव सुथरिया और भरऊआ के बीच बने मंदिर के पास पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि सचिन का दोस्त कुछ दिन पहले एक नाबालिग को लेकर चला गया था। इस मामले में वह भी नामजद आरोपी था। घबराहट में उसने अपने दोस्त से कहा कि मैं मर जाऊंगा। रात करीब दस बजे से घर वाले ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिला। सुबह शव पेड़ से लटका मिला।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.