• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा। चांद, देखते ही मनी ईद, बाजारों में आयी रौनक

Byvijay.singhal1233

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईद का त्योहार शनिवार को मनाया गया। शुक्रवार को ईद का चांद दिखाई दे गया था। चांद देखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक9दूसरे को ईद की बधाई देना शुरू कर दिया। ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक दिखी। दुकानों पर ग्राहक उमड़े पड़े।
ईद की मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में हुई। शाही मस्जिद ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि ईद की मुख्य नमाज शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह सवा आठ बजे हुई। इसके अलावा अलग अलग समय पर शहर की दूसरी अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गयी। उन्होंने सभी को ईद की मुबारक बाद देते हुए शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की थी। ईद की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार दिखे। कपड़े, जूते, ड्राई फ्रूट, सेवई की खूब खरीदारी हुई। मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर उत्साहित दिखे। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूध, मेवा से सेवईं बनाने की तैयारी हुई। बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से दुकानदार भी खुश दिखे। नगर के घीया मंडी, भरतपुर गेट, चौक बाजार, कोतवाली रोड, होलीगेट, डीग गेट, दरेसी बाजार आदि जगहों पर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देखी गयी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.