हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर आयुक्त अनुनय झा ने शुक्रवार को मतदान बूथों का जायजा लिया। उनकी व्यवस्थाएं देखीं। वार्ड 18 जनरलगंज में राजकीय इंटर काॅलेज एवं सुभाष इंटर काॅलेज में बूथ बनाए जाने वाले कक्षों का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी निकाय चुनाव के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्रांतर्गत 627 बूथ बनाए गए हैं। उक्त बूथों पर वोटर को वोट डालने के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पडे, इसके लिए नगर निगम की ओर से समस्त बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके लिए नगर निगम के 15 अधिकारियों को नामित किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
