हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मैनपुरी। जिले में तैनात दो अपर जिला जज सहित दस न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी की गई सूची में दूसरे जिलों से सात न्यायिक अधिकारियों को मैनपुरी में भेजा है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने एफटीसी जज अनीता को प्रयागराज, अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय लवी यादव को शाहजहांपुर मेें भेजा गया है। अपर सिविल जज मीनाक्षी बंसल को वाराणसी, प्रियंका वर्मा को सहारनपुर, आयुषी पांडेय को गोरखपुर, कुणाल कुल भास्कर को सीतापुर, जयती को वाराणसी, सत्या चौधरी को गोरखपुर, शिखा चौधरी को प्रयागराज, रोबिन कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी की गई सूची में अपर जिला जज जितेंद्र मिश्रा को मिर्जापुर से मैनपुरी, अपर सिविल जज जसीम खान को बदायूं से, राजीव कुमार पाल को शाहजहांपुर से, विभा धापा को मुजफ्फरनगर से, गगनदीप को मुजफ्फरनगर से तथा श्रेयांश निरंजन को कानपुर नगर से तबादला करके मैनपुरी जिले के लिए भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
