हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदू सेना के वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा जिला जज आशीष गर्ग की अदालत में शुक्रवार को ईदगाह पक्ष द्वारा दिए गए रिवीजन के वाद में सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत 8 मई को सुनवाई करेगी। हिंदू सेना के वाद में अदालत ने अमीन रिपोर्ट का आदेश किया था, जिसका ईदगाह पक्ष ने विरोध किया और बाद में अदालत ने अपने ही आदेश को स्थगित कर दिया। इस मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में कराने के लिए ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने जिला जज की अदालत ने स्थानांतरण प्रार्थना पत्र दिया था। हिंदू सेना अधिवक्ता शैलेष दुबे ने बताया कि शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब 8 मई को होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
