• Mon. Jun 29th, 2026

वृंदावन के केशव धाम में RSS का बौद्धिक वर्ग की 24 अप्रैल से होगी बैठक, 3 दिवसीय बैठक में जुटेंगे पदाधिकारी

ByVijay Singhal

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के केशव धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बौद्धिक वर्ग की आयोजित किया जा रहा है। 3 दिवसीय बैठक में आरएसएस के पदाधिकारी सहित 300 प्रतिनिधि जुटेंगे। 3 दिवसीय बौद्धिक वर्ग की शुरुआत 24 अप्रैल से होगी। वृंदावन में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय केशव धाम पर 3 दिवसीय बौद्धिक वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इस बौद्धिक वर्ग में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित 300 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। बौद्धिक वर्ग में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। वृंदावन के केशव धाम में होने वाले 3 दिवसीय बौद्धिक वर्ग में आरएसएस के स्वयं सेवक विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार इस वर्ग में सबसे प्रमुख मुद्दा 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव रहेगा। वर्ग में आरएसएस पदाधिकारी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। केशव धाम में होने जा रहे अखिल भारत बौद्धिक वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा के मौजूद रहने की संभावना है। 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक होने वाले इस वर्ग में संघ प्रमुख के अलावा सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल,बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन,अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक जी के मौजूद रहने की चर्चा है। बौद्धिक वर्ग में शामिल होने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों के आवास की व्यवस्था का इंतजाम कर लिया गया है। प्रमुख पदाधिकारी केशव धाम में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र के अतिथि भवन में रहेंगे तो वहीं अन्य प्रतिनिधियों के लिए आसपास के होटल,गेस्ट हाउस में रूम बुक किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बौद्धिक वर्ग में आने वाले प्रतिनिधि 23 अप्रैल की शाम तक वृंदावन पहुंच जायेंगे। 24 अप्रैल को प्रथम सत्र के साथ वर्ग का शुभारंभ होगा। इस बौद्धिक वर्ग में शामिल होने आ रहे प्रतिनिधियों के लिए खानपान के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रतिनिधियों को ब्रज का परंपरागत भोजन परोसा जाएगा। जिसमें वह कढ़ी,चावल, दाल, मिक्स सब्जी, खीर,चपाती का स्वाद लेंगे। 3 दिवसीय बौद्धिक वर्ग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बैठक स्थल,आवास आदि स्थानों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा स्वयं सेवकों के हाथों में होगा तो बाहरी सुरक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान संभालेंगे। इस बौद्धिक वर्ग के बारे में कोई भी स्थानीय आरएसएस पदाधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.