• Mon. Jun 29th, 2026

जनपद में 32 क्रिटिकल मतदान केंद्र और 130 मतदेय स्थल

ByVijay Singhal

Apr 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संयुक्त जांच के आधार पर जनपद में 32 क्रिटिकल मतदान केंद्र और 130 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक संख्या मथुरा-वृंदावन नगर निगम की है और दूसरा स्थान कोसीकला नगर पंचायत का है।
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मतदान केंद्र और स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैंं। इस प्रक्रिया में दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्र बदले भी गए हैं। इसके साथ ही क्रिटिकल मतदान केंद्र और स्थलों का चयन भी कर लिया गया है। इसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 17 और 77 स्थल शामिल किए हैं। कोसीकलां में तीन केंद्र और 14 स्थलों को पुलिस प्रशासन ने क्रिटिकल माना है। इसी तरह फरह, गोवर्धन में एक-एक केंद्र और चार-चार स्थल, बरसाना में एक केंद्र, दो स्थल, छाता में दो केंद्र, पांच स्थल, एक केंद्र तीन स्थल, बाजना में एक केंद्र, पांच स्थल, राया में दो केंद्र, सात स्थल, महावन में एक केंद्र, चार स्थल और बलदेव नगर पंचायत में एक केंद्र और तीन मतदान स्थलों को इस दायरे में रखा गया है। इधर, निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूमका निरीक्षण किया। मंडी परिसर में चूहों को देखते हुए दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। संबंधित दुकानों को खाली कराकर आवश्यक कार्रवाई को भी कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी परिसर, स्ट्रांगरूम, पेयजल, बैरिकैडिंग, बैरियर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी स्ट्रांग रूम में सीलिंग, शाॅर्ट सर्किंट, खिड़कियां, दरवाजे आदि की गहना से जांच कर लेें, यदि मरम्मत के योग्य हों, तो तत्काल सही कराया जाए। निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट में की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 0565-2974934, 0565-2972962, 0565-2972963 तथा 0565-2972964 है। इन नंबरों पर किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव आदि दर्ज कराए जा सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.