हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव में नामांकन के बाद नाम वापसी के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को महापौर पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐेसे में महापौर के लिए आठ उम्मीवारों के बीच चुनावी मुकाबला तय हो गया है। इनमें पांच दलीय और तीन निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। उम्मीदवारी के लिए इस बार रोचक मुकाबला दलीय स्थिति में रहा है। राजकुमार रावत को किनारे करते हुए श्याम सुंदर उपाध्याय ने कांग्रेस का चुनाव चिन्ह प्राप्त किया है। वहीं, भाजपा उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने दावेदारों की लंबी फेहरिस्त में खुद को अव्वल साबित कर टिकट हासिल कर ली। नाम वापसी की अंतिम तिथि होने से कलेक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि महापौर पद के उम्मीदवारों में से काई भी अपना नामांकन पत्र वापस लेने नहीं पहुंचा। ऐसे में मैदान में रहे प्रत्याशियों में भाजपा से विनोद अग्रवाल, कांग्रेस से श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, समाजवादी पार्टी से तुलसीराम शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से राजा मोहतशिम अहमद, आम आदमी पार्टी से प्रवीण भारद्वाज सहित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार रावत, बबिता धनगर और रमेश सैनी शामिल हैं। शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। उधर, पार्षद के लिए 50 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है। वहीं, दो वार्डों में प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस तरह 68 वार्डो में 362 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनके अलावा जनपद में अध्यक्ष पद के लिए 33 और सभासद व सदस्य पद के 81 नामांकन वापस हुए हैं। अब अध्यक्ष पद के 158 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पार्षद सहित सभासद और सदस्य पद के 960 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला तय हो गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
