• Mon. Jun 29th, 2026

आगरा से शेरगढ आई एसडीआरएफ ने खोज निकाला युवती का शव

ByVijay Singhal

Apr 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ की यमुना में नहाने गई युवती गहरे पानी में डूब गई। पुलिस ने स्टीमर और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करवाई। मांट क्षेत्र में उसका शव पुलिस ने नदी से बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। थाना क्षेत्र के गांव गांगरोली निवासी रामकुमार की 18 वर्षीय पुत्री दिव्या भाई राजेश व उसके दोस्तों के साथ मंगलवार को यमुना में नहाने गई थी। देर सायं नहाते समय दिव्या अचानक लापता हो गई। भाई व उसके साथ गए दोस्तों ने देखा कि दिव्या काफी देर से नहीं दिख रही है, तो उसकी आसपास खोजबीन की। जब नहीं मिली तो भाई राजेश ने घर आकर पिता और परिजन को जानकारी दी। इस पर परिजन यमुना की तरफ दौड़ पड़े। जहां दिव्या नहा रही थी, उस स्थान पर यमुना में और आसपास पूरी रात खोजबीन की पर दिव्या नहीं मिली। पिता रामकुमार ने थाना शेरगढ़ में सूचना दी। शेरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने आगरा से एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया। बुधवार को गोताखोर व स्टीमर से युवती की तलाश करवाई गई। टीम ने कुछ घंटे बाद मांट क्षेत्र की तरफ यमुना में दिव्या का शव खोज निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.