हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नाम वापसी के बाद नगर निगम के दो वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा की नीतियों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नाम वापसी के अंतिम दिन वार्ड 59 महोली से पुष्पा देवी और वार्ड 60 जगन्नाथपुरी से नीरज शर्मा अकेले ही उम्मीदवार रह गए हैं। ऐसे में इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। यह भाजपा के सुशासन और विकास की नीतियों की जीत है। भाजपा मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद ठाकुर महाराज सिंह और कांग्रेस के पूर्व पार्षद मनोज सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए हैं।
7455095736
