• Sat. Nov 28th, 2026

नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना कस्बे के निकट खेत में मिला युवक का शव

Byvijay.singhal1233

Apr 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना कस्बे के निकट खेत में एक युवक का शव मिला। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के दिलुपट्टी मुडीलिया गांव निवासी साहब 25 बर्षीय गांव के पास ही बीसीसी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार शाम करीब सात घर से मोटर साइकिल लेकर भट्ठे के लिए निकला था। देर रात तक नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह कस्बा बाजना से सटे गांव मुड़ीलिया के निकट खेत में साहब का शव पड़ा मिला। नाक से खून निकल रहा था। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। मृतक के पिता ने बताया कि गांव के ही दो युवकों पर शक जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को जांच में साहब के चेहरे पर चोट के निशान मिले। कुछ दूरी पर एक आधारकार्ड और 100 का नोट भी मिला। बुधवार शाम करीब सात बजे साहब अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। जिस स्थान पर उसका शव मिला मिला वहां बाइक नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो साहब के गले में पाजामा का नाड़ा फंदे के रूप में लिपटा हुआ था और पाजामा भी शरीर से अलग था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.