हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के बरौली में विद्युत सबस्टेशन पर तैनात जेई अजीत कुमार को आगरा की एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक अन्य कर्मचारी को पूछताछ के लिए टीम ले गई, पर उसकी संलिप्तता नहीं मिली। आगरा की एंटी करप्शन टीम कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में बरौली सबस्टेशन बलदेव पर पहुंची। सटीक सूचना व शिकायतकर्ता अमन कुमार निवासी सराय साल वाहन जेई अजीत ने जैसी ही रिश्वत ली टीम ने पकड़ लिया। सूचना पर काफी संख्या में विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी छुड़वाने थाना बलदेव पहुंचे। पर, टीम ने किसी की नहीं सुनी। एंटी करप्शन टीम प्रभारी कुशलवीर सिंह ने बताया शिकायतकर्ता का 2 किलोवाट काॅमर्शियल का विद्युत कनेक्शन लगना था, एस्टीमेट बनाने के नाम पर दस हजार रुपये मांगे गए। इसे लेकर उपभोक्ता को परेशान किया जा रहा था। परेशान होकर उसने शिकायत की। जांच में शिकायत सही पाई गई। जेई को बलदेव पुलिस शुक्रवार को जेल भेजेगी उसे रिमांड पर फिर मेरठ ले जाया जायेगा। भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी व हठधर्मिता से किसान परेशान व आक्रोशित थे। मथुरा व बलदेव क्षेत्र में छापामार कार्रवाई गोपनीय तरीके और होनी चाहिए जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। इससे किसानों को राहत मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
