• Mon. Jun 29th, 2026

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के 16 दिन में खुले मात्र चार खाते

ByVijay Singhal

Apr 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बचत के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू है। डाकघर में एक अप्रैल से शुरू हुई इस योजना में अभी तक मात्र चार खाते खुल पाए हैं। विभाग महिलाओं को इस योजना की जानकारी देने की रणनीति बना रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा खाते खोले जा सके। इस योजना के तहत बैंक के साथ डाकघर की एफडी से ज्यादा ब्याज मिलेगी। केंद्र सरकार ने महिलाओं और लड़कियों को बचत के प्रति आकर्षित करने के लिए यह योजना शुरू की है। इसमें अधिकतम दो लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। इस धनराशि पर 7.50% के हिसाब से ब्याज मिलेगी। साथ ही तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ भी खाता धारक को मिलेगा। खाते में दो साल तक पैसा जमा रहेगा और दो साल बाद निकालने पर दो लाख 32 हजार से अधिक धनराशि मिलेगी। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीच में यदि सरकार ब्याज दर बदलती भी है तो पहले से खुले अकाउंट पर उसका कोई प्रभाव नही पड़ेगा। इसमें सरकार की एक शर्त भी है कि छह माह से पहले खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं। हां, छह माह 40 प्रतिशत धनराशि निकाल सकते हैं। किसी कारण वश छह माह बाद खाता बंद करने की नौबत आ जाए तो खाते में जितनी धनराशि है उस पर 5.50 प्रतिशत की ब्याज के साथ धनराशि डाकघर वापस कर देगा। कोई भी महिला या लड़की अपने नाम महिला सम्मान बचत पत्र का खाता डाकघर या उप डाकघर में खुलवा सकती है। यदि 18 साल से कम उम्र की कोई लड़की अकाउंट खुलवाना चाहे तो साथ में अभिभावक के रूप में उसकी मां का नाम भी अकाउंट में शामिल किया जाएगा। खाता खोलने का फार्म पोस्ट ऑफिस से मिलेगा, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रति मिलेगी। मथुरा मंडल में 51 डाकघर हैं, जबकि 197 उप डाकघर हैं। योजना के तहत अभी तक मात्र चार खाते खुल पाए हैं। विभाग प्रचार-प्रसार की योजना बना रहा है ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.