हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 19 अप्रैल। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत विमल प्रकाश शुक्ला ने अवगत कराया है कि स्थायी लोक अदालत मथुरा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) के रिक्त एक पद पर 7000 रूपये (सात हजार रूपये) प्रतिमाह के निर्धारित मानदेय पर अधिकतम 02 वर्ष के लिए जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो दीवानी न्यायालय तथा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मियों में से चयन समिति द्वारा नियुक्ति की जानी है।
दीवानी न्यायालय मथुरा तथा कलेक्ट्रेट न्यायालय मथुरा के सेवानिवृत्त कर्मियों, जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो तथा स्थायी लोक अदालत मथुरा में 7000 रूपये (सात हजार रुपये मात्र) प्रतिमाह के निर्धारित मानदेय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्य करने के इच्छुक हों वे कर्मचारी दिनांक 01.05.2023 को प्रातः 11.00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि व समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
