• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा जिला संयुक्त चिकित्सालय कीपैथलॉजी लैब में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

ByVijay Singhal

Apr 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर में बनी पैथलोजी लैब में लगी। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहली मंजिल पर बनी पैथलोजी लैब में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। लैब में लगी आग के कारण कुछ ही देर में वहां धुआं ही धुआं भर गया। अस्पताल की लैब में आग लगने का कारण ए सी में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। आग लगने के कारण वहां इतना धुआं ही धुआं भर गया कि अंदर घुसना भी मुश्किल हो गया। आग लगने के कारण अस्पताल की लाइट बंद कर दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने खिड़की के रास्ते आग पर पानी फैंका। इसके बाद दमकल कर्मी खिड़की से लैब में घुसे। अस्पताल में आग लगने की जानकारी मिलते ही मुख्य दमकल अधिकारी और फायर स्टेशन ऑफिसर भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल की लैब में लगी आग को काबू पाने के बाद मुख्य दमकल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इस मामले में अस्पताल स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सौ बैड के इस सरकारी अस्पताल में किसी पर अग्नि शमन अधिकारियों के नंबर नहीं हैं। अगर समय रहते सूचना मिल जाती तो आग पर पहले ही काबू पा लिया जाता। अस्पताल में लगे अग्नि शमन उपकरण भी शो पीस नजर आए। यहां फायर सिस्टम तो लगा दिखा लेकिन वह जिस हालत में था वह उसकी दुर्दशा को बयां कर रहा था। मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि आज मौखिक रूप अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कह दिया है अगर जल्द सिस्टम सही नहीं कराया गया तो नोटिस दिया जायेगा। जिला संयुक्त चिकित्सालय की पैथ लैब में लगी आग को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को इमारत से बाहर कर दिया गया। मरीज अपने बैड छोड़कर अस्पताल से बाहर अपने तीमारदारों के साथ बैठे नजर आए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.