• Mon. Jun 29th, 2026

नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही, दर्शन के लिए लगाई बैरिकेडिंग में घुसी गाय

ByVijay Singhal

Apr 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नगर निगम प्रशासन द्वारा ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर लगाई गई बैरिकेडिंग में गाय घुसने से अफरातफरी मच गई। लोगों द्वारा भीड़ को रोककर गाय को निकाला गया। ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन द्वारा विद्यापीठ चौराहे से बांके बिहारी पुलिस चौकी तक समानांतर बैरिकेडिंग लगाई गई है। मंगलवार की सुबह 11 बजे दर्शन खुले होने के दौरान एक गाय रेलिंग में घुस गई । विचलित गाय घबराकर श्रद्धालुओं को नुकसान न पहुंचाए यह देख स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह गाय को रेलिंग से निकाला। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। गोपाल शरण शर्मा, गोविंद खंडेलवाल और अमित गौतम ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को गायों को रोकने के इंतजाम करने चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.