हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव कराहरी से मंगलवार सुबह 11.30 बजे तीन बाइक सवार तमंचे के बल पर अपहरण कर ले गए। घटना के वक्त किशोरी बाजार से लौट रही थी। घटना के सक्रिय हुई पुलिस ने उसे शाम करीब 7 बजे कोतवाली क्षेत्र से खोज निकाला। चांद खां निवासी कराहरी की पुत्री आसना (15) मंगलवार को गांव में स्थित बाजार से लौटकर घर आ रही थी। तभी घर के समीप घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवक बाजार से लौट रही आसना को जबरन बाइक पर बैठ ले गए। शोर सुनकर घर से बाहर आई मां फरजाना ने पुत्री को छुड़ाने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाते हुए धक्का मारकर गिरा दिया और तमंचा लहराते हुए भाग गए। अपहरण की सूचना पर सुरीर पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी मांट रविकांत पाराशर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की। अपहरण के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर बल्लो उर्फ पुष्पेन्द्र व महेंद्र व मोहन निवासीगण कराहरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
