हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने ट्रक में प्रतिबंधित मांस ले जाते दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के साथ ही उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रतिबंधित मांस कोलकाता से दिल्ली ले जाया जा रहा था। सोमवार की देर रात जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा, एसआई यशपाल सिंह के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए वह एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 107 के करीब पहुंचे कि एक ट्रक दिखाई दिया। शक होने पर ट्रक रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ट्रक को भगा दिया। पुलिस ने किसी तरह ट्रक को रोका और उसके अंदर बैठे शाह फतेहपुर निवासी विनय तिवारी व बुलंदशहर के थाना रामघाट स्थित बझेडा धारकपुर निवासी सतेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी में ट्रक के अंदर प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस आरोपी और ट्रक को लेकर थाने आ गई। यहां पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह माल को कलकत्ता से दिल्ला लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रतिबंधित मांस हाजी यासीन कुरैसी थोडी हाउस नेक्सटो नवाव साहव मौलिस नियर पुरानी चुंगी रामपुर रोड हापुड, प्रवेज कुरैसी थोडी हाउस पुरानी चुंगी रामपुर रोड, गुलराज कुरैसी ईदगाह पुरानी चुंगी रामपुर रोड, जावेद कुरैसी थोडा हाउस ईदगाह पुरानी चुगी रामपुर रोड हापुड़ का है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर पानीगांव निवासी बोबेश चौधरी पुत्र कप्तान सिंह की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में टीम दिल्ली भेजी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
