• Mon. Jun 29th, 2026

जैंत थाना प्रभारी और अझाई चौकी प्रभारी सस्पेंड, मथुरा SSP ने लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई,

ByVijay Singhal

Apr 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अंबेडकर शोभायात्रा में हुए बवाल के बाद जैंत थाना प्रभारी और अझाई चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि एसएसपी ने ये कार्रवाई शुक्रवार को थाना जैंत क्षेत्र के भरतीया गांव में शोभायात्रा निकालने को लेकर 2 पक्षों में हुए बवाल के बाद की है। दरअसल, शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर थाना जैंत क्षेत्र के भरतीया गांव में शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा गांव में भ्रमण करते हुए डीजे की धुन पर निकाली। धूम धाम से निकाली गई यह शोभायात्रा जब क्षत्रिय समाज के इलाके से निकाली जा रही थी तभी बबाल हो गया। शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। गांव में कुछ ही देर में तनाव की स्थिति बन गई। दोनों समाज के लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचने लगी। लेकिन गांव में तनाव ज्यादा जानकारी मिलने पर पीएसी को मौके पर बुला लिया। जानकारी देते हुए गांव के प्रधान प्रतिनिधि सौदान सिंह ने बताया कि 2022 में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस बार पहली बार शोभायात्रा निकाली जा रही थी इसकी अनुमति भी ली थी। शोभायात्रा निकालने से पहले दोनों समाज ने मीटिंग की गई थी। बताते चले कि शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल में 6 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.