• Mon. Jun 29th, 2026

लकड़ी की टाल में बनाए जा रहे थे अवैध असलहा, तीन गिरफ्तार; दर्जनों बने-अधबने तमंचे बरामद

ByVijay Singhal

Apr 17, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन के गांव देवसेरस में लकड़ी की टाल के अंदरअवैध असलहा बनाए जा रहे थे। गोवर्धन पुलिस ने फोर्स के साथ छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बने-अधबने तमंचे और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपितों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया, गोवर्धन थाना के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई को सूचना मिली कि गांव देवसेरस में टाल के अंदर अवैध असलहा बनाए जा रहे हैं। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ शुक्रवार रात्रि देवसेरस निवासी दिगंबर के घर में संचालित टाल पर छापा मारा। यहां अंदर दिगंबर, मुकुट और केशव तमंचा बनाते मिले, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस को मौके से तीन पौनियां 12 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक देसी बंदूक 12 बोर अधबनी बरामद हुई। इसके अलावा असलहा बनाने के उपकरण ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, कटर, नाल आदि बरामद हुए। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। टीम में एसआइ राजीव तोमर, विनोद कुमार, सुधीर मलिक, राजीव गौतम, मुख्य आरक्षी सौरभ दुबे आदि शामिल रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.