• Mon. Jun 29th, 2026

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राएं दिनांक 17 से 19 अप्रैल 2023 के मध्य अपने शिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें

ByVijay Singhal

Apr 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 अप्रैल। जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य, प्राचार्य, निदेशक, रजिस्टर, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी, समस्त डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, मैनेजमेंट शिक्षण संस्थाओं को जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह ने सूचित किया है कि शिक्षण संस्थाओं एवं उनमें अध्यनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश एवं वाहय प्रदेश में अध्यनरत उ0प्र0 के मूल निवास छात्र छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कपूर्ति  योजनान्तर्गत लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु पुनः पोर्टल खोला गया है। शिक्षण संस्थान स्तर पर अग्रसारण न होने के कारण लम्बित आवेदन, परीक्षाफल विलम्ब से घोषित होने के कारण लम्बित आवेदन, विश्वविद्यालय व एफिलियेटिंग स्तर पर सीट की संख्या/छात्रों की प्रमाणिकता का सत्यापन न होने के कारण लम्बित आवेदन तथा पीएफएमएस पर पेन्डिंग व रिजेक्शन आवेदन वाले छात्र छात्राऐं जिनके आवेदन पत्रों पर शिक्षण संस्थान द्वारा अभी तक कार्यवाही लम्बित है ,अथवा उपरोक्त कारणों से निरस्त आवेदन की श्रेणी में हैं, तो वह दिनांक 17 से 19 अप्रैल 2023 के मध्य अपने शिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत विवरण छात्रवृत्ति व शुल्कप्रतिपूर्ति वेबसाइट  https:// scholarship.up.gov.in  पर उपलब्ध है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.