हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 अप्रैल/ उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्ट्रीय मंच (NPDRR) के तृतीय सम्मेलन, मार्च 2023 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा “राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल (सचेत) एवं मोबाइल एप का विमोचन किया गया है।सचेत ( Sachet) मोबाईल एप के माध्यम से आप अपने स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा, प्रदूषण का स्तर, वज्रपात का अर्लट तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में क्या करें, क्या न करें आदि के बारे में पता लगा सकते हैं। राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल (सचेत) पर आपदाओं से संबंधित प्रारंभिक चेतावनी / अलर्ट का प्रसारण, अलर्ट जनरेटिंग एजेंसियाँ यथा- IMD, CWC, INCOIS, DGRE, FSI आदि द्वारा किया जाता है, जिसके माध्यम से आपदा से संबंधी चेतावनियाँ विशेष स्थान (Particular Location) पर भी उपलब्ध कराई जा सकती है।आपदाओं से निपटने हेतु प्रभावी तंत्र को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल (सचेत) एवं मोबाइल एप बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है।
7455095736
