हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दौर में रविवार को महापौर के लिए नामांकन की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। कांग्रेस से राजकुमार रावत और श्याम सुंदर उपाध्याय के अलावा आम आदमी पार्टी से प्रवीण भारद्वाज ने नामांकन किया है। इनके अलावा जनपद के बाकी निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 47 और सदस्य व पार्षद के लिए 240 नामांकन हुए हैं। हालांकि नामांकन की खरीद का दौर भी जारी रहा। सदस्यों के लिए 194 और अध्यक्ष के लिए 46 नामांकन पत्र खरीदे गए। अब सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सभी उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल हुए। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। अब सोमवार को ओर नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। इससे एक दिन पहले महापौर के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। इसमें कांग्रेस से राजकुमार रावत और श्याम सुंदर उपाध्याय तथा आप से प्रवीण भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किए। तीनों ही उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान महापौर के सात और नामांकन पत्रों की खरीद हुई। पार्षद के लिए 102 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि 69 ने दाखिल किया। कोसीकलां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के दो नामांकन खरीदे, एक दाखिल हुआ। सदस्य पद के 10 खरीदे और सात दाखिल हुए। छाता नगर पंचायत में अध्यक्ष के दो खरीदे, सदस्य 12 खरीदे, 11 दाखिल किए गए। नंदगांव में सदस्य के लिए दो खरीदे सात दाखिल हुए। चौमुहां में अध्यक्ष पद के तीन जमा हुए। सदस्य पद के पांच खरीदे, आठ जमा हुए। राया अध्यक्ष के सात जमा, सदस्य के आठ खरीदे, 18 जमा, बाजना में अध्यक्ष के एक की खरीद, चार जमा, सदस्य के 11 खरीदे चार जाम, बलदेव अध्यक्ष के दो खरीदे, तीन जाम, सदस्य के चार की खरीद 14 जमा, महावन अध्यक्ष के छह जमा, सदस्य के तीन खरीदे 24 जमा, गोकुल अध्यक्ष के 17 खरीदे चार जमा, सदस्य के एक खरीदा छह जमा, गोवर्धन अध्यक्ष के तीन खरीदे सात जमा, सदस्य के नौ खरीदे 30 जमा, सौंख अध्यक्ष के पांच खरीदे एक जाम, सदस्य के चार खरीदे 10 जमा, राधाकुंड अध्यक्ष्के दो खरीदे दो जमा, सदस्य के छह खरीदे छह जमा, बरसाना अध्यक्ष के चार खरीदे दो जाम, सदस्य के 15 खरीदे आठ जमा और फरह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक खरीदा सात जमा हुए, जबकि सदस्य पद के दो खरीदे 14 जमा हुए। इस तरह रविवार को सभी 15 निकायों में अध्यक्ष पद के 46 नामांकन पत्रों की खरीद हुई 50 नामांकन पत्र जमा हुए। इसी तरह सदस्य पद के 194 की खरीद हुई और 240 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
