• Thu. Nov 12th, 2026

गोवर्धन में चलाया जा रहा गौ-आइसोलेशन कैंप,लंपी वायरस से ग्रसित गौवंशो का किया जा रहा इलाज

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बा में गौ-आइसोलेशन कैंप चलाया जा रहा है। क्षेत्र के जतीपुरा में भी कई गोवंश लंपी वायरस से ग्रसित हैं। इन सभी का इलाज गोवर्धन के गौ-आइसोलेशन कैंप में किया जा रहा है। यह कैंप सामाजिक संस्थाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसे देखते हुए वृंदावन की अग्रणी सामाजिक संस्था प्रयास ने लंपी वायरस से ग्रसित गौवंशो की मदद के लिए आगे आई है। इसके चलते रविवार की शाम संस्था के पदाधिकारी गौ आईसोलेशन कैंप पहुंचे। यहां कैंप में रखी गई गायों के लिए पंखा व अन्य विद्युत उपकरण दिए हैं। वृन्दावन की अग्रणी सामाजिक संस्था प्रयास ने अब अपनी और जिम्मेदारी को समझते हुए गोवर्धन-जतीपुरा में गौ रक्षा के लिए कदम बढ़ाए हैं। पिछले कई दिनों से गौ वंश लंपी वायरस से पीड़ित हैं। इससे गौ माता बहुत ही कष्ट में है और कई गौ वंश की मौत भी हो गई है। संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने बताया कि वृन्दावन कुम्भ क्षेत्र में चल रहे आइसोलेशन सेंटर में गौ रक्षा के लिए संस्था गोपेश बाबा के साथ पिछले कई दिन से काम कर रही है। अब गोवर्धन में शुरू किया है। प्रोजेक्ट हेड संजय गोस्वामी ने कहा कि अब गोवर्धन में शुरू हुए आइसोलेशन सेंटर के लिए कई पंखे, हैलोजन, बल्ब, केबिल के अलावा गौ माता की सुविधा के लिए गद्दे और भूसा तथा जल पात्र की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त गौवंश को बचाने के लिए कई प्रकार की दवाइयां, इंजेक्शन, स्प्रे तथा आंखों के ड्रॉप्स की भी व्यवस्था भरपूर मात्रा में की गई है। इसकी व्यवस्था वहां के संचालक धीरज कौशिक देखेंगे। आज उपस्थित हुए सुनील कोचर, रेनू कोचर, विवेक आचार्य, मोहित गुप्ता, राजीव भारद्वाज, अतुल श्रीवास्तव, सीता अग्रवाल, संजीव वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, गार्गी श्रीवास्तव थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.